फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four convicts sentenced to 10 years each in murder case

Azamgarh News: हत्या के मामले में चार दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा

Sat, 12 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four convicts sentenced to 10 years each in murder case
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अटहरा गांव में वर्ष 2018 में महिला की हत्या के मामले में आजमगढ़ की एफटीसी-2 अमर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को चार दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

साथ ही प्रत्येक पर 1,30,500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला 27 जून 2018 का है, जब प्रभावती देवी पर चार लोगों ने जानलेवा हमला किया था। मामले में प्रभावती देवी के पुत्र मिथिलेश वर्मा ने अगले दिन 28 जून को थाना अतरौलिया में तहरीर दी थी। आरोप था कि अटहरा गांव के निवासी घनश्याम वर्मा, संगम वर्मा, अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के किमामपुर गांव निवासी बृजेंद्र वर्मा व अतरौलिया थाना क्षेत्र के वहतियावार गांव निवासी प्रमोद वर्मा ने उसकी मां को कुल्हाड़ी और भाले से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। 11 गवाहों की गवाही, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी पाया और अपर सत्र न्यायाधीश व एफटीसी कोर्ट-दो अमर सिंह ने उन्हें कठोर कारावास की सजा के साथ जुर्माने से दंडित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed