फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four children ill from drinking cold drinks

कोल्ड ड्रिंक पीने से चार बच्चे बीमार

Sun, 21 Jun 2015 11:57 PM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Sun, 21 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four children ill from drinking cold drinks
बलरामपुर (आजमगढ़)। जहानागंज के करनपुर गांव में शनिवार की रात कोल्ड ड्रिंक पीने से चार बच्चे बीमार हो गए। परिवार के लोगों ने रात में ही बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि परिवारवालों ने बच्चों को शहर के एक निजी अस्पताल में ही भर्ती कराया है। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। रविवार की सुबह डाक्टरों की टीम ने गांव का मुआयना किया। सीएमओ का कहना है कि शीतल पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए वह डीएम को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

करनपुर गांव के चार बच्चों नेहा सिंह (18) पुत्री अजय, मुकेश (16) पुत्र राकेश, उसकी बहन आदित्या (13) और पड़ोसी राहुल (14) ने शनिवार की शाम गांव की ही एक दूकान से कोल्ड ड्रिंक की सवा लीटर की बोतल खरीदकर पी ली। कुछ देर बाद बच्चों के गले में खराश होने लगी और देखते ही देखते वे उल्टी करने लगे। परिवार वालों ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सभी को वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोगों ने बच्चों को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत में सुधार है। उधर, इस घटना की जानकारी होने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ डाक्टर केपी मिश्रा ने बताया कि डा. संजय के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने करनपुर गांव जाकर सच्चाई का पता लगाया। उन्होंने कहा कि इस घटना से शीतल पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है। इनके सेंपल की जांच कराने के लिए वह डीएम को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed