{"_id":"6ada5d4d17495bc1560ae914","slug":"four-arrested-with-election-campaign-material-and-rs-241-lakh-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-159310-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चुनाव प्रचार सामग्री और 2.41 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चुनाव प्रचार सामग्री और 2.41 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़ पुलिस द्वारा पैसे के साथ गिरफ्तार आरोपी।
विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के पालन में सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया के पास फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने कार सवार चार सुभाष सिंह, राजेश कुमार पांडेय, शिवमोहन सिंह और शिवगोविंद सिंह को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान उनके पास से 2.41 लाख रुपये नकद, चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप, हैंडबिल और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की मतदाता सूची बरामद की गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वाड टीम दौलतपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान किया सेल्टॉस में सवार चार लोगों को रोका गया। वाहन की बीच वाली सीट पर रखे पांच सफेद रंग के झोलों की तलाशी ली गई। इन पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम अंकित था।
तलाशी में भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप, हैंडबिल और विभिन्न अध्यापकों की सूची मिली। कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि रुपये लिफाफों में रखकर प्रचार सामग्री के साथ बांटने के लिए ले जाया जा रहा था।
मामले में सिधारी थाने में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
00
पकड़े गए आरोपी
सुभाष सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा सिधारी, आजमगढ़, शिवमोहन सिंह निवासी समेदा, थाना सिधारी और शिवगोविंद सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, मऊ हैं।