{"_id":"67768da25658b58842004c76","slug":"four-accused-of-firing-in-the-hotel-arrested-there-was-a-dispute-over-food-and-drinks-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : होटल में फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, खाने-पीने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : होटल में फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, खाने-पीने को लेकर हुआ था विवाद
Thu, 02 Jan 2025 06:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 02 Jan 2025 06:29 PM IST
सार
खाने पीने को लेकर विवाद करना चार आरोपियों को भारी पड़ा है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है और इनके पास से असलहा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद पकड़े गए चार आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक होटल में फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने प्राईवेट बस अड्डा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, 19 कारतूस, एक कारतूस, छह मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नगद बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रामनाथ होटल बंधा रोड बिनायक हास्पिटल के सामने कुछ लोगों द्वारा अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया जहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि लाइसेंसी रिवाल्वर धारक कृष्ण कुमार सिंह ने साथियों के साथ मिल कर उनके उकसाने व ललकारने पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से होटल के कर्मचारियों की जान मारने के नियत से फायर किया गया था।
विज्ञापन
बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोडर अजमतपुर निवासी विक्की चौहान, करतालपुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह व उड़ीसा के कोरापुट थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी भूपेंद्र ठाकुर व बोरीगुमा कोरापुट थाना क्षेत्र के जामुंडा निवासी चिरंजीवी पटनायक शामिल हैं।