फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Found dead boy's body in pokhara

पोखरे में उतराया मिला बालक का शव

Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Found dead boy's body in pokhara
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली लोधी का पूरा गांव स्थित पोखरी में मंगलवार की सुबह एक मासूम का शव उतराया मिला। मासूम तीन दिनों से घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश के बाद गुमशुदगी फूलपुर कोतवाली में दर्ज कराए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खुटौली लोधी का पूरा गांव के पास स्थित एक पोखरी में मंगलवार की सुबह एक शव उतराया हुआ ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान गांव के ही आठ वर्षीय शिवम पुत्र हवलदार यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार बच्चा तीन दिनों से लापता था। अपने स्तर से उसकी खोजबीन के बाद परिजनों ने फूलपुर कोतवाली में बच्चे के गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। मृतक दो भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लएि भेज दिया। फिलहाल किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप सामने नहीं आए हैं। कोतवाल रत्नेश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे। फिलहाल शव देख कर यही प्रतीत हो रहा है कि बच्चे की डूब कर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed