{"_id":"602427518ebc3ee8f1663886","slug":"former-mp-s-son-s-fact-to-be-revoked-azamgarh-news-vns57399536","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद पुत्र का असलहा निरस्त करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद पुत्र का असलहा निरस्त करने की कवायद शुरू
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत यादव के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की कवायद शुरू शुरू कर दी गई है। एसपी के संस्तुति पर जिलाधिकारी ने लाइसेंस निलंबित करते हुए 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न आने पर असलहे का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी को भेजे संस्तुति में एसपी ने बताया कि रविकांत यादव पत्र उमाकांत यादव निवासी चकगंज अलीशाह (सरावां) थाना दीदारगंज के नाम से रायफल नंबर एच-475 है। शस्त्र लाइसेंसी रविकांत अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता रहती है। इसके साथ ही परिवार के लोग भी अपराधी प्रवृत्ति के है। इतना ही नहीं रविकांत के पिता उमाकांत यादव दीदारगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर भी है। शस्त्र लाइसेंसी वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। इसके साथ ही उसके खिलाफ कई आपराधिक वाद दर्ज है। आगामी प्रधानी के चुनाव को देखते हुए शस्त्र लाइसेंसी द्वारा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की संभावना है। ऐसे में शस्त्र लाइसेंसी रविकांत का असलहा लाइसेंस निरस्त किया जाना जरूरी है। एसपी के संस्तुति पर जिलाधिकारी ने बुधवार को रविकांत यादव के नाम से राइफल का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही लाइसेंसी से पुलिस की रिपोर्ट के अनुरूप अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण शस्त्र लाइसेंसी से मांगा गया है। निर्धारित अवधि तक यदि स्पष्टीकरण नहीं प्रस्तुत किया गया तो पूर्व सांसद पुत्र का असलहा लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
एसओजी टीम से पंगा लेना पड़ा भारी
आजमगढ़। पूर्व सांसद पुत्र ने पांच दिनों पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बीगंज बाजार के पास एसओजी टीम को ओवरटेक कर रोक लिया था। इस दौरान एसओजी टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही धमकाने व फायरिंग करने का भी आरोप सामने आया था। इतना ही नहीं पूर्व सांसद पुत्र द्वारा अपनी गाड़ी से एसओजी टीम की गाड़ी में टक्कर मारे जाने की भी बात सामने आए थी। एसओजी टीम व दीदारगंज पुलिस ने मौके से ही पूर्व सांसद पुत्र को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। मौके से दो चार पहिया के साथ ही दो रायफल भी बरामद किए गए थे। एसओ दीदारगंज ने पूर्व सांसद पुत्र के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। एसओजी टीम से लिया गया यह पंगा ही अब पूर्व सांसद पुत्र का भारी पड़ रहा है।