आजमगढ़ : पूर्व सांसद रमाकांत ने जहरीली शराब कांड को भाजपा की साजिश व प्रशासन की लापरवाही बताया, कहा- रंगेश मेरा रिश्तेदार, दोषी हो तो करें कार्रवाई
पूर्व सांसद ने कहा कि माहुल क्षेत्र में ऐसा कौन सा नशीला पदार्थ नहीं है जिसकी बिक्री अवैध रुप से नही की जाती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद व सपा नेता रमाकांत यादव ने वीडियो जारी कर कहा कि यह घटना भाजपा की साजिश व प्रशासन की लापरवाही है। पूरे माहुल कस्बा में अवैध नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। रंगेश मेरा रिश्तेदार है अगर वह दोषी है तो निश्चित तौर पर उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्व सांसद ने कहा कि माहुल क्षेत्र में ऐसा कौन सा नशीला पदार्थ नहीं है जिसकी बिक्री अवैध रूप से नहीं की जाती है। पवई जहरीली शराब कांड में मित्तूपुर में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई थी। जिसमें आजमगढ़ व अंबेडकरनगर जिले में कुल 52 मौतें हुईं थी।
अभी तीन माह पूर्व ही अहरौला के शमसल्लीपुर में तीन राजभर परिवार के लोगों की मौत हुई। हमने स्वयं व स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम है कि माहुल में अब एक बार फिर बड़ी घटना हो गई है।
हमने अपने स्तर से भी पता लगाया है तो ज्ञात हुआ कि भाजपा के लोगों ने कोई कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें बाहर की नकली शराब बांटी गई और वहीं शराब पीने से लोगों की मौत हुई है। भाजपा की साजिश व प्रशासन की लापरवाही के चलते ही यह घटना हुई है। रंजेश मेरी बहन का नाती है यह कहने में मुझे कोई गुरेज नहीं है।