फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MP Ramakant Yadav arrived with sticks to monitor EVMs, he said the government is bent on dishonesty

आजमगढ़: ईवीएम की निगरानी के लिए लाठी लेकर पहुंचे पूर्व सांसद रमाकांत यादव, बोले- बेईमानी पर उतारू है सरकार

Wed, 09 Mar 2022 09:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Mar 2022 09:52 PM IST
सार

पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव ने आरोप लगाया कि शासन की ओर से अधिकारियों को धीमी काउंटिंग करने का निर्देश मिला है।

विज्ञापन
Former MP Ramakant Yadav arrived with sticks to monitor EVMs, he said the government is bent on dishonesty
रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना पर बुधवार की शाम पूर्व सांसद और आजमगढ़ के फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव चकवल मतगणना केंद्र पर लाठी लेकर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरकार बेईमानी पर उतारू हो गई है। रमाकांत यादव ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह ईवीएम को लेकर शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन


ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि जब तक सभी सीटों के सर्टिफिकेट न मिल जाए हम सभी लोग मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि सपा की सरकार बनाने के लिए वह चकवल पहुंचकर सहयोग करें।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शासन की ओर से अधिकारियों को धीमी काउंटिंग करने का निर्देश मिला है। जिन सीटों पर दो-चार हजार से हार हो रही है उन सीटों पर मतगणना धीमी चले ताकि रात हो जाए, इसलिए सपा कार्यकर्ता दिन-रात की परवाह किए बगैर मतगणना केंद्रों पर जमे रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed