फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MLA distributed two lakh one thousand among the poor and helpless

पूर्व विधायक ने गरीबों व असहायों में बांटे दो लाख एक हजार

Mon, 18 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Former MLA distributed two lakh one thousand among the poor and helpless
अमिलो। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा से पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों का हाल जाना और समाज के गरीब असहायों का दर्द बांटते हुए इनके इलाज और बेटियों के शादी के लिए दिल खोलकर अपने निजी श्रोत से चेक द्वारा आर्थिक मदद दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि समाज के गरीब असहायों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव हारूं या जीतूं ये मायने नहीं रखता। मेरे लिए ये मायने रखता है कि मैं अपने जिले के जरूरतमंदों के काम आ सकूं और ईश्वर से दुआ करूंगा कि अपनी आखिरी सांस तक इसको करता रहूं। पूर्व विधायक द्वारा 15 हजार की मदद अख्तरी मुबारकपुर व 10-10 हजार की मदद राजेश धनहुआं, भोला कुरैशी करमैनी, गणेश राजभर पियरोपुर, शम्सा बंजारा करमैनी, रशीद अहमद पलिया, रूबीना बिंद्रा बाजार, सीमा मुबारकपुर, सात-सात हजार की मदद संगिनी गुजरपार, अबुल हसन गजहडा, जफर आलम फखरुद्दीनपुर, वकील अहमद शाहगढ़, मुन्ना सितारा बानो बिसहम, शमशाद अहमद लौदा मेंहनगर, जहीरुन फखरुद्दीनपुर, असलम महाराजगंज, पांच-पांच हजार की मदद अवधू सरोज पदमिनियां, प्रभा देवी जमालपुर, रुकसाना गजहड़ा, विद्यासागर बड़हलगंज, रूबीना करमैनी, आमिर अहमद बाजबहादुर, परवेज शाहगढ़, मधुबनी देवी भुजही, कमला देवी गुलामीपुरा, नुसरत खातून जालंधरी, मुमताज अहमद पतीला गौसपुर, शाहनवाज मुबारकपुर शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने दो लाख एक हजार रुपये के चेक बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed