फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MLA Azamgarh Abhay Narayan Patel

UP Politics: सपा के पूर्व विधायक ने की घर वापसी, भाजपा का दामन छोड़ समर्थकों के साथ पहुंचे सैफई, फिर

Mon, 06 May 2024 10:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 May 2024 10:19 PM IST
सार

UP Politics: अभी तक विपक्षी पार्टी के नेता खेमा बदलकर भाजपा की सदस्यता ले रहे थे। इधर कुछ समय में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा छोड़कर किसी ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। हालांकि अभय नारायण पटेल पहले सपा के साथ ही थे। राजनीतिक पंडितों की मानें तो सपा नेता की घर वापसी हुई है।

विज्ञापन
Former MLA Azamgarh Abhay Narayan Patel
अखिलेश यादव के साथ अभय नारायण पटेल और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के भाजपा नेता व पूर्व विधायक सगड़ी अभय नारायण पटेल ने सोमवार को समर्थकों संग सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में पीडीए के हितों की लगातार उपेक्षा से परेशान होकर तथा अग्निवीर, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे को देखते हुए उन्होंने सपा में घर वापसी की।
विज्ञापन


उनके साथ एकमी सिंह पटेल पूर्व प्रमुख, परदेसी राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्याम बहादुर यादव, देवनाथ यादव, यशपाल पटेल, नदीम अख्तर, आलोक पटेल, लल्लन, सुरेंद्र बहादुर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed