फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former head, secretary and then JE trapped in scam

घोटाले में फंसे पूर्व प्रधान, सचिव और तत्कालीन जेई

Fri, 18 Feb 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Former head, secretary and then JE trapped in scam
विकास खंड रानी की सराय के फरिहा गांव में इंटरलाकिंग समेत अन्य विकास कार्य कराने के नाम पर 17 लाख 28 हजार 294 रुपये का घोटाला किया गया है। जांच में पूर्व प्रधान, सचिव व तत्कालीन जेई दोषी पाए गए हैं। डीपीआरओ ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

रानी की सराय ब्लाक के फरिहा गांव में इंटर लाकिंग के नीचे पीसीसी, इंटरलाकिंग के नीचे सैंड बेस, प्लास्टर एवं साइडवाल का कार्य कराया गया है। इसमें पूर्व प्रधान मसूदा खातून, सचिव अभिमन्यु यादव व रेशमी अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड रानी की सराय की ओर से वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। आयुक्त के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आजमगढ़, सहायक अभियंता निर्माण खंड-5 लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एवं मंडलीय उप निदेशक को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच आख्या के आधार पर मामले में पूर्व प्रधान, संबंधित सचिव एवं तत्कालीन अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड रानी की सराय वर्तमान अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जनपद गौतम बुद्घ नगर दोषी पाए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने सहायक विकास अधिकारी पंचातय रानी की सराय को तीनों पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

0
फरिहा गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। जांच में दोषी मिले पूर्व प्रधान, सचिव एवं तत्कालीन अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।-लालजी दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed