फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former Governor and CM remembered on death anniversary

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व राज्यपाल व सीएम

Mon, 22 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Former Governor and CM remembered on death anniversary
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश व छत्तीगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्व. राम नरेश यादव की सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राम अवध यादव ने कहा कि राम नरेश जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में 1977 में पूरे देश में अंत्योदय योजना, पिछड़ा वर्ग को 15 प्रतिशत आरक्षण और विकास के कार्य को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश में ख्याति प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पीसीसी सदस्य मुन्नू यादव ने कहा कि राम नरेश यादव को राजनीति में सफलता के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। कार्यक्रम का संचालन तेजबहादुर यादव ने किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम, बेलाल अहमद एडवोकेट, प्रदीप यादव, अधिवक्ता अब्दुर्रहमान, रामाश्रय राय, राजीव मिश्रा, वीरेंद्र चौहान, डा. राजेश्वरी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed