फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former CM Akhilesh Yadav spoke to the family and assured them of justice

Azamgarh News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने परिजनों से बात कर दिया न्याय का आश्वासन

Wed, 02 Apr 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav spoke to the family and assured them of justice
आजमगढ़। थाना तरवां क्षेत्र के ग्राम उमरी में सन्नी कुमार की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत के बाद मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के गांव उमरी पहुंचा।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मृतक के पिता हरिकांत से फोन पर बात की। उन्होंने हरिकांत को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आपको न्याय जरूर मिलेगा। अगर पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगी तो सपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सन्नी कुमार की मौत पुलिस की बर्बरता और प्रशासन की दरिंदगी का सबूत है। इस दौरान सपा नेताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन के लिए तैयार हैं। प्रतिनिधि मंडल में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, दीपचंद बिशारद, जीएस प्रियदर्शी, अजीत कुमार राव और जगदीश प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed