{"_id":"67ab946ec0cefd63c008c273","slug":"forgot-to-take-care-of-700-plants-after-planting-them-all-of-them-dried-up-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-127405-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 700 पौधे लगाकर देखभाल करना भूले, सभी सूख गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 700 पौधे लगाकर देखभाल करना भूले, सभी सूख गए
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के चौकी गांव में गुलाल पोखरे के पास वृहद स्तर पर 700 पौधे लगाए गए थे। इस पर काफी सरकारी धन खर्च हुआ। वर्तमान स्थिति यह है कि मौके पर एक भी पौधा नहीं बचा। देखभाल की कमी के कारण सभी पौधे नष्ट हो गए। यही हाल गांव के अन्य पोखरों पर भी देखने को मिल है, जहां लगाए गए पौधे अब गायब हो चुके हैं।
हर वर्ष सरकार द्वारा पौधरोपण के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं और विभिन्न प्रकार के पौधे गांवों में भेजे जाते हैं। लेकिन, इनकी सुरक्षा का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया जाता, इससे सरकारी धन बर्बाद होता है। इस पौधों को लगाने के दौरान लोगों ने एक-एक पौधे को पकड़कर खूब फोटो खिंचवाई। सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर लोगों की खूब वाहवाही भी लूटी, लेकिन इसके बाद वह इन पौधों का हालचाल लेने भी कभी नहीं आए।
नव निर्माण सेना के सीनियर कार्यकर्ता देवेश राय, विकास राय, आशु, देवेंद्र राय, अंकित तिवारी और प्रशांत राय गोली सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पौधरोपण के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है। ग्राम पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी कभी भी इन पौधों का निरीक्षण करने नहीं आते। कुछ ही दिनों बाद लगाए गए पौधे पूरी तरह गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
पौधरोपण प्रधान करवाते हैं, प्रधान की जिम्मेदारी है कि पौधों की सुरक्षा, पानी और निराई गुड़ाई कराएं। अगर पौधे मौके से गायब हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -शशिकांत पांडेय, बीडीओ ठेकमा।