{"_id":"5f03573e8ebc3ea1de1a28da","slug":"forget-social-distancing-how-will-corona-be-controlled-azamgarh-news-vns5343304176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग भूले, ऐसे कैसे कंट्रोल होगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग भूले, ऐसे कैसे कंट्रोल होगा कोरोना
विज्ञापन
शहर कोतवाली के बगल में एक जांच सेंटर पर बिना सामाजिक दूरी के खड़े लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है लेकिन बचाव के उपायों की अनदेखी भी उससे कई गुना अधिक रफ्तार से बढ़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना तो जैसे जिम्मेदार भूल गए है तो वहीं हम भी अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा रहे है। आम जनता तो जैसे बाजार में निकलने के बाद कोरोन संक्रमण को भूल सी जा रही है और सामान्य दिनों की तरह ही व्यवहार कर रही है। यह अनदेखी ही जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के फैलने का मुख्य कारण बनती जा रही है।
अब जिले में कोरोना की स्थिति धीरे-धीरे भयावह होती जा रही है। तीन सौ के लगभग कोरोना पॉजिटिव मरीज जिले में हो चुके है। वहीं इस संक्रमण से बचाव को लेकर की जाने वाली कवायद न के बराबर हो रही है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है लेकिन न तो जिम्मेदार ही इस ओर ध्यान दे रहे है न ही हम खुद अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। शहर के नगर पालिका तिराहा स्थित एक कंप्यूटर की दुकान पर सोमवार को भीड़ का जो आलम देखने को मिला, उससे तो कहीं से यह नहीं लगता कि वर्तमान में शहर में कोरोना का संक्रमण है। ऐसा ही कुछ नजारा शहर कोतवाली के बगल में स्थित एक पैथलॉजी सेंटर भी देखने को मिला। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। पैथोलॉजी संचालक इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं सोमवार को शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर इतनी भीड़ थी कि तिल रखने की जगह दिख रही थी। लोग सोशल डिस्टेंसिंग को जैसे भूल से गए थे। बैंकों पर भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के गेट पर ही लोग एक दूसरे पर जैसे चढ़े हुए थे। शापिंग मार्ट हो या सरकारी कार्यालय अथवा सार्वजनिक स्थल हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी हो रही है लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हमारी-आप की यह लापरवाही ही जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने का मुख्य कारण बनता जा रहा है।
आम जनता की लापरवाही कभी भी जिले के लिए काफी भारी पड़ सकती है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का जहां ध्यान नहीं रख रहे है तो वहीं बहुत से लोग तो ब िना मास्क के ही सड़कों पर घूम रहे है। ऐसे लोगों पर सख्ती की जरूरत है और उम्मीद है कि जल्द ही सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने वालों व बिना मास्क के निकलने वालों पर सख्ती शुरू की जाएगी। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।

नगर पालिका तिराहे के एक दुकान पर बिना सामाजिक दूरी के खरिदारी करते लोग।- फोटो : AZAMGARH