फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Forest department engaged in preparations for plantation to be held on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले पौधरोपण की तैयारियों में जुटा वन विभाग

Wed, 10 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Forest department engaged in preparations for plantation to be held on Independence Day
आजमगढ़। जिले में चलाए जा रहे वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन कराए जाने वाले पौधरोपण को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के तहत एक ही दिन में सभी विभागों द्वारा आठ लाख 49,800 पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन द्वारा इस वर्ष जिले को 59 लाख 48 हजार 900 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। जिसके तहत 5, 6 व 7 जुलाई को लगातार तीन दिवसीय अभियान चलाकर जिले में वृहद स्तर पर पौधे लगाए गए। पौधरोपण के शेष लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 15 अगस्त का दिन निर्धारित किया गया है। इस दिन एक साथ आठ लाख 49 हजार 800 पौधे लगाने का टार्गेट रखा गया है। जिसमें ग्राम्य विभाग को सबसे अधिक तीन लाख 27 हजार 300 पौधे रोपित करना है। वहीं वन विभाग दो लाख 83 हजार 500 पौधे लगाए जाएंगे। जल शक्ति विभाग 1200, रेशम विभाग 3400, कृषि विभाग 62800, ऊर्जा विभाग 400, माध्यमिक शिक्षा 700, बेसिक शिक्षा विभाग 700, प्राविधिक शिक्षा 800, उच्च शिक्षा 1200, श्रम विभाग 400, स्वास्थ्य विभाग 1200, परिवहन विभाग 400, रेलवे विभाग 1800, रक्षा विभाग 800, उद्यान विभाग 41300 व गृह विभाग को 800 पौधे लगाने है। इसी प्रकार राजस्व विभाग को 37300, पंचायती राज विभाग 37300, नगर विकास 3500, औद्योगिक विकास 400, आवास विकास विभाग 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं नगर विकास 3500, लोक निर्माण विभाग 1200, पशु पालन विभाग 600, सहकारिता विभाग 1500, उद्योग विभाग 900 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed