फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Foreign guests are being hunted indiscriminately in Nine Tal

Azamgarh News: नाइन ताल में धड़ल्ले से हो रहा विदेशी मेहमानों का शिकार

Mon, 05 Feb 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Foreign guests are being hunted indiscriminately in Nine Tal
मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के सूघरपुर तथा आमगांव के पश्चिम स्थित ताल जिसे नाइन ताल के नाम से जाना जाता है। प्रवासी साइबेरियन पक्षियों का शिकार तेजी से हो रहा है। इसके चलते जीवन बचाने आए पक्षियों को जीवन से हाथ धोना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह ताल सैकड़ों बीघे में फैला हुआ है। इस ताल में हर वर्ष हजारों की संख्या में प्रवासी साइबेरियन पक्षी अक्तूबर-नवम्बर माह में इस ताल में तब आते हैं, जब साइबेरिया में तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे आ जाता है और चारों तरफ बर्फ जम जाती है। ऐसे में इन साइबेरियन पक्षियों का वहां जी पाना मुश्किल हो जाता है तथा भोजन की किल्लत हो जाती है। लगभग 4000 किमी उड़कर यह मेहमान अपने देश में आते हैं। इनके जीने तथा प्रजनन का अनुकूल तापमान मिलता है। ऐसे में शिकारी ताल में अपने संसाधनों को लगाकर इनका नित्य धड़ल्ले से शिकार कर गांव-गांव घूमकर एक हजार रुपये से लेकर बारह सौ रुपये में बेखौफ बिक्री करते हैं। शिकारियों से बचे हुए साइबेरियन पक्षी जब यहां तापमान गर्म होने लगता है तब मार्च और अप्रैल माह में साइबेरिया वापस जाने लगते हैं। यह पक्षी सर्वाहारी होते हैं जो हवा में लंबी दूरी तक उड़ान भर सकते हैं और पानी में भी तैर सकते हैं। वन क्षेत्राधिकारी फूलपुर सत्येंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम जल्द ही सूघरपुर ताल का निरीक्षण कर ठोस कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed