{"_id":"664e4ae5ffaba71929031fa4","slug":"force-reached-the-district-to-conduct-elections-safely-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-115727-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चुनाव सकुशल कराने के लिए जिले में पहुंची फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चुनाव सकुशल कराने के लिए जिले में पहुंची फोर्स
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिले में आगामी 25 मई को मतदान होना है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिले में भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई है। जिन्हें जनपद पुलिस महकमे ने अलग-अलग विद्यालयों में ठहराया है। जनपद में पहुंचने पर फोर्स का जनपद पुलिस द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।
जिले में दो लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित है। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 25 मई को वोटिंग होनी है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मतदान को सकुशल कराने को लेकरफोर्स की तैनाती जिले में की गई है। इसके तहत 12 हजार सिविल पुलिस, 6500 होमगार्ड, 31 कंपनी सीआरपीएफ, दो कंपनी पीएसी के साथ ही पांच एडिशनल एसपी व 10 क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में इनके ठहरने के लिए कुल 134 स्कूलों में व्यवस्था की गई है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिले में आयी फोर्स में चार कंपनी बीएसएफ, चार कंपनी एसएसबी, आठ आईटीबीपी, चार कंपनी मिजोरम स्टेट आर्मड पुलिस, चार कंपनी असम स्टेट आर्मड पुलिस, पांच कंपनी पंजाब स्टेट आर्मड पुलिस व दो कंपनी यूपी पीएससी शामिल है। जिले में फोर्स के पहुंचने पर संबंधित थानों की पुलिस ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और ठहरने की व्यवस्था की।