फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   For the sake of the rights of the people on the street

हक की खातिर सड़क पर उतरे लोग

Tue, 03 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
For the sake of the rights of the people on the street
डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विनियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विनियमितीकरण के संबंध में गठित उच्च स्तरीय कमेटी से अपने पक्ष में फैसला कराने की अपील की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सच्चेलाल यादव ने कहा कि 10 वर्षों से ग्राम रोजगार सेवक अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संघर्षरत है। प्रदेश में शिक्षामित्र और ग्राम रोजगार सेवकों का चयन योग्यता संबंधी समान प्रक्रिया प्रावधानित है।
विज्ञापन


अपने भविष्य को लेकर चिंतित सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवकों ने आत्महत्या, आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाए हैं। समय-समय पर रोजगार सेवकों ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सम्मेलन, नुक्कड़ सभा और धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद भी ग्राम रोजगार सेवकों की मांग को पूरा नहीं किया गया। ग्राम रोजगार सेवकों को शिक्षामित्र की तर्ज पर विनियमितीकरण के संबंध में कृषि उत्पादन आयुक्त उप्र शासन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा अनुरोध है कि उच्च स्तरीय कमेटी को ग्राम रोजगार सेवकों के पक्ष में निर्णय देने के लिए आदेशित करें। ग्राम रोजगार सेवक 16 मई से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर शिवाश्रय यादव, राकेश यादव, अश्वनी सिंह, अनुज, वनफल, रामप्रताप, त्रिलोकी उपस्थित थे। 


 कोटेदार के खिलाफ अनियमितता का आरोप लगाते हुए सहबाजपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कोटे की दूकान को निरस्त करने की मांग की। गांव निवासी अजीत कुमार यादव ने बताया कि कोटेदार द्वारा अपने कुछ चहेतों को राशन दिया जाता है। बाकी बचे राशन को ब्लैक में बेच दिया जाता है। जब कोई कोटेदार से इस संबंध में पूछता है तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है।


कोटेदार के इस रवैये के कारण गांव के बहुत से लोग राशन से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त कोटे की दूकान को निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर मुन्ना राजभर, बहादुर यादव, सागर यादव, बलली राजभर, दीपचंद राजभर, शेखर राजभर, सुधार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed