{"_id":"58bb0d144f1c1b5243831566","slug":"for-supporting-duspute-various-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन को लेकर मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन को लेकर मारपीट, पथराव
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दौरान क्षेत्र के बढ़या गांव स्थित बूथ पर मारपीट के बाद शनिवार की शाम भाजपा को समर्थन करने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई को लेकर पार्टी के लोग लामबंद हो गए। भाजपा के लोग घायल कार्यकर्ता को लेकर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। साथ ही हमलावरों को सपा समर्थक बताते हुए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मामला बेकाबू होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितरबितर करने के लिए लाठियां भांजी जिसमें चार लोग घायल हो गए।
इस दौरान सीओ सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन पार्टी कार्याकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। लोगों द्वारा पथराव में सीआरपीएफ के वाहन और रोडवेज की दो बसों के शीशे टूट गए। समाचार लिखे जाने डीएम और एसपी थाने पहुंच भाजपाजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने में जुटे थे। अतरौलिया विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया निषाद और समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान विधायक डा. संग्राम सिंह यादव हैं। शनिवार की दोपहर वोट को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद मतदान खत्म होने के बाद बढ़या गांव में ही सपा और भाजपा समर्थकों के बीच समर्थन देने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
आरोप है कि भाजपा को समर्थन देेने को लेकर कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता विजयी निषाद की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। विजयी निषाद का आरोप है कि मतदान समाप्त होने के बाद जब वह घर पहुंचा तो सपा समर्थकों ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। परिवार के लोग घायल विजयी निषाद को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में हीलाहवाली बरतने लगी। जानकारी होने पर भाजपा प्रत्याशी कन्हैया निषाद अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया। शाम को पीएसी पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। इसमें चार लोग चोटहिल हो गए। इससे नाराज भाजपा समर्थकों ने पथराव किया। क्षेत्राधिकारी बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि इस मामले मे बातचीत चल रही थी। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।