फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   for supporting duspute various injured

समर्थन को लेकर मारपीट, पथराव

Sun, 05 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़ Updated Sun, 05 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान क्षेत्र के बढ़या गांव स्थित बूथ पर मारपीट के बाद शनिवार की शाम भाजपा को समर्थन करने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई को लेकर पार्टी के लोग लामबंद हो गए। भाजपा के लोग घायल कार्यकर्ता को लेकर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। साथ ही हमलावरों को सपा समर्थक बताते हुए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मामला बेकाबू होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितरबितर करने के लिए लाठियां भांजी जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान सीओ सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन पार्टी कार्याकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। लोगों द्वारा पथराव में सीआरपीएफ के वाहन और रोडवेज की दो बसों के शीशे टूट गए।   समाचार लिखे जाने डीएम और एसपी थाने पहुंच भाजपाजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने में जुटे थे। अतरौलिया विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया निषाद और समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान विधायक डा. संग्राम सिंह यादव हैं। शनिवार की दोपहर वोट को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद मतदान खत्म होने के बाद बढ़या गांव में ही सपा और भाजपा समर्थकों के बीच समर्थन देने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि भाजपा को समर्थन देेने को लेकर कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता विजयी निषाद की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। विजयी निषाद का आरोप है कि मतदान समाप्त होने के बाद जब वह घर पहुंचा तो सपा समर्थकों ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। परिवार के लोग घायल विजयी निषाद को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में हीलाहवाली बरतने लगी। जानकारी होने पर भाजपा प्रत्याशी कन्हैया निषाद अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया। शाम को पीएसी पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। इसमें चार लोग चोटहिल हो गए। इससे नाराज भाजपा समर्थकों ने पथराव किया। क्षेत्राधिकारी बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि इस मामले मे बातचीत चल रही थी। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed