फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   For Ballia and Mau version - With 90 percent paddy procurement, Mau is ahead and Ballia is at third place.

Azamgarh News: बलिया और मऊ संस्करण के लिए - 90 प्रतिशत धान खरीद के साथ मऊ आगे तो बलिया तीसरे स्थान पर

Mon, 13 Jan 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
For Ballia and Mau version - With 90 percent paddy procurement, Mau is ahead and Ballia is at third place.
आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल में अब तक लक्ष्य की तुलना में 81 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है। 90 प्रतिशत खरीद के साथ मऊ जनपद आगे चल रहा है, जबकि 78 प्रतिशत खरीद के साथ बलिया तीसरे स्थान पर है। अभी 19 प्रतिशत धान की खरीद की जानी बाकी है। वहीं, मिलरों ने धान के बदले एफसीआई को 77575 मीट्रिक टन चावल भेजा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल को इस बार दो लाख 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। बीते एक नवंबर से 183 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद चल रही है। इन क्रय केंद्रों पर 28663 किसानों से 174104 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडल में लक्ष्य की तुलना में 81 प्रतिशत धान की खरीद हुई है। अभी लक्ष्य को पूरा करने के लिए 19 प्रतिशत और धान की खरीद की जानी बाकी है, लेकिन क्रय केंद्रों पर अब बहुत कम किसान अपना धान लेकर पहुंच रहे हैं। अगर जनपदवार देखा जाय तो 90 प्रतिशत धान खरीद के साथ जनपद मऊ आगे चल रहा है। यहां पर 52 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 46792 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। आजमगढ़ में 55 हजार मीट्रिक टन की तुलना में 43161 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। आजमगढ़ का खरीद प्रतिशत 79 है। धान की खरीद में बलिया सबसे पीछे चल रही है। यहां पर लक्ष्य की तुलना में 78 प्रतिशत ही धान खरीद हुई है। बलिया को एक लाख आठ हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है लेकिन यहां अभी तक 84151 प्रतिशत धान खरीदा गया है। धान खरीद से मंडल में 28,663 किसानों को लाभ मिला है, वहीं, मिलरों ने एफसीआई को 77575 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति की है। अभी धान खरीद 28 फरवरी तक होगी, लेकिन क्रय केंद्रों पर अब पहले जैसे किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं क्योंकि, किसानों का धान खत्म हो चुका है। अभी लक्ष्य को पूरा करने के लिए 19 प्रतिशत और धान की खरीद की जानी बाकी है।
विज्ञापन

00
धान खरीद के लिए अभी काफी समय बचा है। हम लोग पिछली बार की तुलना में धान खरीद में आगे चल रहे हैं। मंडल को धान खरीद का जो लक्ष्य मिला है वह समय से पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed