{"_id":"1768d50830a159a1a960bd481dd9ebdc","slug":"fog-on-the-individual-problems-raised-by-the-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर एक जनवरी से शुरू हुआ कोहरा दूसरे दिन शनिवार को और घना हो गया। इसका परिणाम था कि दोपहर को ही भगवान भास्कर की किरणें धरती पर पहुंच सकीं। घने कोहरे के कारण स्कूल, आफिस और किसी अन्य कार्य से बाहर निकलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे के साथ ही बढ़ी गलन ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया। सुबह के समय जो भी दो पहिया वाहन से बाहर निकला उसकी निगाहें अलाव की तलाश में लगी हुई थी। दिसंबर माह में ठंडी न पड़ने से लोगों ने यह अनुमान लगाया था कि लगता है कि इस बार ठंड नहीं पड़ेगी। लेकिन नए साल पर मौसम ने ऐसी करवट बदली कि पूरा जनपद कोहरे चादर में लिपट गया।
शनिवार की सुबह यह चादर और घनी हो गई। वहीं नगरपालिका द्वारा अलाव की व्यापक व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर वाहनों के संचालन पर भी पड़ा।
विज्ञापन
जिले में घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। वहीं शनिवार की शाम होते-होते कोहरे ने फिर अपनी चादर फैलानी शुरू कर दी। जिसके कारण लोग जल्दी से जल्दी घरों में वापस लौटना चाहते थे। रात के नौ बजते-बजते बाजार खाली हो गई और दुकानें बंद हो चुकी थी। इक्का दुक्का दुकानदार ही अपनी दूकान को खोले हुए थे।