ठेकमा विकास खंड के सरस्वती शिशु मंदिर मिर्जापुर से शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम शुरू किया गया। जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुन: सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा जहां ध्वज प्रणाम के साथ ही पथ संचलन कार्यक्रम का समापन हुआ।
पथ संचलन कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को ठेकमा विकास खंड के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता जुटना शुरू हुए। गणवेश में काफी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को देख हर कोई काफी उत्सुक नजर आया। गाजे-बाजे के साथ गणवेश में कार्यकर्ता पथ संचलन शुरू किए तो जगह-जगह लोगों ने उनके ऊपर पुष्प की वर्षा की। इस दृश्य को देखने के लिए सड़क के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पथ संचलन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। पथ संचलन कार्यक्रम पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद पुन: सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा। जहां ध्वज प्रणाम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान शारीरिक शिक्षण प्रमुख रवि जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें प्रांत कार्यवाह सुरेश शुक्ला जी, जिला संघचालक नारायण ओझा जी, जिला संचालक राम बिहारी गिरी जी, जिला प्रचारक अवधेश जी, जिला कार्यवाह उमेश जी, खंड कार्यवाह राजबली जी, अमित राय, मोनेंद्र मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।