फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flower farming encouraged, grant of 16 thousand rupees per hectare

फूल की खेती को बढ़ावा, प्रति हेक्टेयर मिलेगा 16 हजार रुपये का अनुदान

Tue, 23 Feb 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Flower farming encouraged, grant of 16 thousand rupees per hectare
आजमगढ़। धनिया, मिर्चा और गेंदे के फूल उगाकर किसान अधिक आय कमा सकते हैं। इनके उत्पादन पर उद्यान विभाग की ओर से अनुदान भी मिलेगा। विभाग ने पांच हेक्टेयर में फूलों की खेती और 30 हेक्टेयर में मसाले की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए फूलों की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। पॉली हाउस बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत जिले में फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गेंदा सबसे ज्यादा बिकने वाला फूल है। धार्मिक अवसर हो या सामाजिक कार्यक्रम, इसकी मांग जरूर होती है। इस बार उद्यान विभाग को पांच हेक्टेयर में गेंदा फूलों की खेती का लक्ष्य तैयार किया है। एक हेक्टेयर खेती अनुसूचित जाति व चार हेक्टेयर की खेती सामान्य वर्ग के लोगों को करनी है। इसके लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 16 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। साथ ही उद्यान विभाग मसालों की खेती को भी बढ़ावा दे रहा है। बागवानी मिशन के तहत 30 हेक्टेयर में जिले में मसालों की खेती की जानी है। इसमें दस हेक्टेयर अनुसूचित व 20 हेक्टेयर सामान्य वर्ग के किसानों के लिए आरक्षित है। इस बार जोर मिर्च और धनिया की खेती पर है ताकि किसान को जल्द ही फसल की कीमत मिल सके। करीब 30 हेक्टेयर मिर्च की खेती की जानी है जबकि पांच हेक्टेयर में धनिया की खेती को प्रोत्साहन देने की योजना है। इसके लिए किसानों को 12 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना के तहत इस बार विभाग को पांच हेक्टेयर गेंदा की खेती करने का लक्ष्य मिला है। जिसमें एक हेक्टेयर अनुसूचित जाति व चार हेक्टेयर सामान्य वर्ग के किसानों को करना होगा। प्रति हेक्टेयर किसानों को 16 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह मसालों की खेती को बढ़ाने का लक्ष्य है। ये पूरी तरह से नगदी फसलें हैं। रोजमर्रा के जीवन में इनका काफी इस्तेमाल होता है।-दिनेश सिंह, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed