फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FloridaElements read fire in Yajna Mandap

Azamgarh News: अराजकतत्वों ने यज्ञ मंडप में लगाई आग

Sun, 03 Nov 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
FloridaElements read fire in Yajna Mandap
आजमगढ़। निजामाबाद नगर पंचायत के तमसा नदी के किनारे स्थित पातालपुरी महादेव मंदिर के यज्ञशाला मंडप में बृहस्पतिवार को दूसरी बार अराजकतत्वों ने आग लगाकर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पातालपुरी महादेव मंदिर हिंदू आस्था का प्रमुख स्थल माना जाता है। सोमवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। 2017 से यहां एक बड़े यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों का बड़ा सहयोग रहता है। यज्ञ मंडप का निर्माण महादेव घाट पर किया गया था, जिसे पहली बार 2017 में आग लगाई गई थी। इस बार फिर 13 जून 2024 को यज्ञ हुआ था। बृहस्पतिवार को अराजकतत्वों ने यज्ञ मंडप को जला दिया, जिससे मंडप पूरी राख हो गया।
विज्ञापन

यज्ञ समिति के सदस्यों ने थाना निजामाबाद में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed