{"_id":"280d42bcf7fd0edf14e847707fc48ab4","slug":"flickering-lamps-light-the-book-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिलमिलाते दीयों से बही प्रकाश की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिलमिलाते दीयों से बही प्रकाश की गंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली बुधवार को नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। घाटों सहित घरों को लोगों ने दीपों से रोशन किया। इस दौरान बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। नगर के गौरीशंकर घाट पर जल रहे ग्यारह हजार दीपों से पूरा घाट जगमगा उठे।
घरों में जहां लोगों ने पूजन-अर्चन का दीप जलाए, वहीं नगर के गौरीशंकरघाट, कदमघाट, सिधारी घाट सहित अन्य घाटों पर शाम को सैकड़ों श्रद्घालु उमड़ पड़े। दीप महोत्सव पर तमसा नदी का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी गई। आरती के बाद 11 हजार दीपक जलाए गए।
घाट पर जल रहे हजारों दीए से पूरा घाट जगमगा उठा था। दीपों से बनाई गई रंगोली ने लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बाद में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान अभिषेक जायसवाल, रमेश, रामकृपाल, शिवदयाल, संतोष सोनकर, चंद्रशेखर सेठ, अवधेश, मंचन निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी क्रम में नगर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान लोगों द्वारा आकर्षक रंगोलियां बनाई गई थी। शाम होते ही सैकड़ों दीपों के एक साथ जलते ही पूरा शिवमंदिर जगमगा उठा। इस अवसर पर लोगों ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।