फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five year old girl missing from outside the house, stirred

घर के बाहर से पांच वर्षीया बालिका लापता, हड़कंप

Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five year old girl missing from outside the house, stirred
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव से बुधवार की देर शाम दरवाजे पर खेल रही बच्ची संदिग्ध हाल में लापता हो गई। परिवार के सदस्यों ने बच्ची की तलाश करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर एएसपी नगर और सीओ सदर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कमरावां गांव निवासी मो. अकमल के घर से 200 मीटर दूरी पर मोबाइल की दुकान है। अकमल की पुत्री जारा कशफ (5) बुधवार की शाम दुकान पर थी, शाम को साढ़े छह बजे के करीब वह घर जाने के लिए निकली। परिजनों की मानें तो जारा कशफ दरवाजे पर पहुंची, और खेलने लगी। इसके बाद वह संदिग्ध हाल में लापता हो गई। अकमल दुकान बंद कर घर पहुंचा तो बच्ची को घर में न पाकर घबरा गया। इसके बाद वह बेटी की तलाश में इधर उधर दौड़ा, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। थक हार कर अकमल ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और बच्ची के अपहरण की आशंका जताया। बच्ची के अपहरण की जानकारी होते ही एसपी सिटी व सीओ सदर मय दल बल मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। पिता की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed