{"_id":"5ff35bad8ebc3e40fa4be9aa","slug":"five-to-five-thousand-of-21-toppers-graduates-taking-admission-topper-20-thousand-demo-check-azamgarh-news-vns5672745195","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 टॉपरों का पांच-पांच हजार, स्नातक ने प्रवेश लेने वाली टॉपर 20 हजार का डेमो चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 टॉपरों का पांच-पांच हजार, स्नातक ने प्रवेश लेने वाली टॉपर 20 हजार का डेमो चेक
विज्ञापन
आजमगढ़। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ायो योजना के तहत सोमवार को नेहरू हाल में सम्मान समारोह में हुआ। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 21 टॉपरों को पांच-पांच हजार का डेमो चेक और इंटरमीडिएट पास कर स्नातक में प्रवेश लेने वाली एक टॉपर छात्रा को 20 हजार का डेमो चेक भेजकर सम्मानित किया गया। छात्राओं के खाते में जल्द ही धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया।
सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला और एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नेहरू हाल में आयोजित सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर टॉप टेन में आई छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल पूजा गुप्ता, निकिता पटेल, सोनम यादव, दिव्या पाण्डेय, अंशिका यादव, अंतिमा यादव, प्रीति यादव, नाबा कौसर, अनुराधा, प्रीती यादव, सलोनी यादव समेत कुल 11 छात्राओं और इंटरमीडिएट में शिखा यादव, हर्षिता यादव, आस्था यादव, स्नेहा यादव, शिवांगी प्रजापति, आकांक्षा पटेल, अनुष्का यादव, आर्या यादव, कलश यादव और शिवानी गोंड समेत कुल 10 छात्राओं को 5-5 हजार रुपये का डेमो चेक, सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप-10 में प्रथम स्थान लाने वाली शिखा यादव के शिब्ली नेशनल कालेज में स्नातक में प्रवेश लेने पर 20 हजार रुपये का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि सम्मानित छात्राओं को उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जल्द से जल्द धनराशि भेज दी जाएगी।
सीडीओ ने कहा कि जितने भी विकसित देश हैं, वे अपने यहां महिलाओं को आगे रखते हैं। उनका योगदान जीडीपी में रहता है। हम लोगों को भी महिलाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। हमारे यहां कामकाजी-घरेलू महिलाओं का योगदान जीडीपी में नहीं जुड़ता है। यदि घरेलू महिलाओं के कामकाज का मूल्यांकन आर्थिक रूप में किया जाए तो हमारे देश की जीडीपी विकसित देशों के बराबर पहुंच सकती है। छात्राओं से अपील की कि पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करें और स्वयं आत्मनिर्भर बनकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें। संचालन कमला सिंह ‘तरकस’ ने किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह, डीपीओ मनोज कुमार मौर्य, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, सामाजिक कार्यकत्री दीपक रानी आदि थे।
विज्ञापन
शक्ति योद्धाएं भी सम्मानित
आजमगढ़। महिला कल्याण विभाग की महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, जिला समन्वयक अनु सिंह, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता सिवाली त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकत्री रिंकी सिंह, रंजना मिश्रा, ममता यादव केस वर्कर, पिंकी सिंह, अनीता यादव, रीना यादव स्टाफ नर्स, रीना सिंह, इन्दू चैकीदार को शक्ति योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग से नीतू मिश्रा उप निरीक्षक, खुशबू त्रिपाठी उप निरीक्षक, महिला आरक्षी अंशिका यादव, नीलम मिश्रा, पूजा दूबे, शीला चौरसिया, समा आफरीन, जुबैदा खातून, ज्योती सिंह और पुष्पा कुशवाहा को शक्ति योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। आईसीडीएस विभाग के 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिकात्मक रूप से शक्ति योद्धा के रूप में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन शक्ति योद्धा के रूप में चयन किया गया था। 190 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से शक्ति योद्धा के रूप मे सम्मानित किया जाएगा।