फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   five people injured car overturned while learning to drive in azamgarh up

यूपी: कार चलाते समय खो बैठे संतुलन, तेज स्पीड होने से पलटी, पांच घायल

Fri, 19 Mar 2021 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Mar 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
five people injured car overturned while learning to drive in azamgarh up
पलटी हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्पीड अधिक होने की वजह से कार हवा में उछलते हुए दूर जाकर पलटी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए फरिहां लाया गया। यहां से डॉक्टर ने सभी की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादाद पुर गांव के रहने वाले पांच युवक मो. अकमल(20) पुत्र शोएब, शारिक, फरहान, ताबिश और इब्राहिम कार में बैठकर इसे चलाना सीख रहे थे। खुदादादपुर से फरिहां आए थे। फरिहा से वापस खुदादादपुर लौटते समय असीलपुर पेट्रोल पंप के समीप गाड़ी की स्पीड अधिक होने से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


कार अनियंत्रित होकर रोड से 25 मीटर दूर जाकर पलट गई। कार में बैठे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड काफी अधिक थी। हवा में उछलते हुए दूर जाकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए फरिहां लाया गया। डॉक्टर ने सभी की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed