फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five new patients of jaundice recognised

दो दिन की शांति के बाद फिर पीलिया ने पसारे पांव

Wed, 10 Jul 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Five new patients of jaundice recognised
मुबारकपुर। पीलिया प्रभावित मुबारकपुर कस्बे में दो दिन के बाद एक बार फिर पीलिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सीएचसी पर 22 लोगों की जांच की गई, जिसमें पांच नये मरीज सामने आये। सभी का सीएचसी पर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

छह माह के अंदर मुबारकपुर के पीलिया ने दूसरी बार दस्तक दी है। पहली बार जनवरी माह में पीलिया की शुरूआत पुरा रानी मुहल्ले से हुई थी। ढाई माह तक मुबारकपुर कस्बा के साथ ही आसपास का क्षेत्र भी पीलिया की चपेट में आ गया था। जिसमें 10 लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा था। काफी मशक्कत के बाद पीलिया पर काबू पाया गया था। पीलिया पर काबू होते ही नपा प्रशासन की लापरवाही पुन: शुरू हो गई। परिणाम रहा कि छह माह के अंदर पीलिया ने कस्बे में दूसरी बार अटैक कर दिया। अब तक चार दर्जन से अधिक पीलिया रोगी चिह्नित हो चुके हैं। इसमें छह से अधिक की हालत गंभीर है। रविवार को तीन तो सोमवार को एक नया मरीज सामने आया था। मंगलवार को सीएचसी पर 22 लोगों की जांच हुई, जिसमें पांच नये पीलिया रोगी पाये गये। इनमें अलीनगर मुहल्ला निवासी 8 वर्षीया जया फिरदौस पुत्री हमीदुल्ला, 22 वर्षीय अरशद जमाल पुत्र इश्तेयाक, 20 वर्षीय जमाल पुत्र शब्बीर, 22 वर्षीय संजय पुत्र पवारू राम व पूरारानी निवासी 16 वर्षीया अनस पुत्र हबीब शामिल है। सभी का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुरारानी में भी पहुंचा पीलिया का वायरस
छह माह पूर्व कस्बे में पीलिया की शुरूआत पूरा रानी मुहल्ले से हुई थी। इस बार पीलिया ने अलीनगर से शुरूआत की है लेकिन मंगलवार को पीलिया का वायरस पुन: पुरारानी मुहल्ले में पहुंच गया। सीएचसी पर हुई जांच में पुरारानी मुहल्ले के रहने वाले अनस पुत्र हबीब में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। इससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा ने शुरू करायी पाइपलाइन की जांच
कस्बे में दूसरी बार फैले पीलिया को लेकर परेशान नपा प्रशासन ने मंगलवार से पाइप लाइन की जांच शुरू करा दी है। ईओ राजपति अविचल ने बताया कि जलकल की टीम पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में लगा दी गई है, जो मुख्य पाइप लाइन के साथ ही उससे घरों को गये कनेक्शनों की भी जांच करेंगे। यदि किसी के कनेक्शन पाइप में लीकेज मिलता है तो संबंधित को तत्काल ठीक कराने का निर्देश देने के साथ ही उसकी सूची भी तैयार किया जायेगा।
टैंकर से की जा रही है पानी की सप्लाई
पीलिया प्रभावित अलीनगर वार्ड में स्वास्थ्य महकमे के निर्देश पर नपा प्रशासन ने पाइपलाइन से पानी की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी है। ईओ ने बताया कि वार्ड में चार से पांच जगहों पर टैंकर लगा कर पानी की सप्लाई की जा रही है। पाइपलाइन की जांच पूरी होने के बाद ही सप्लाई शुरू की जाएगी।
खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम का निर्देश
एसडीएम सदर प्रशांत नायक मंगलवार को कस्बे में पहुंचे और पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का चक्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नपा के ईओ को बुला कर खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने और कटे फल की दुकानों का संचालन न होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने पानी सप्लाई व्यवस्था में सुधार, साफ-सफाई आदि के बाबत भी ईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पीलिया जागरूकता को लेकर निकली रैली
मुबारकपुर। मंडलायुक्त के नकेल कसते ही मुबारकपुर में नपा व स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। पीलिया व संचारी रोगों के प्रति जागरूकता को लेकर मंगलवार को कस्बे में रैली निकाली गई जिसमें पानी उबाल कर व सादा भोजन करने की अपील की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रैली की शुरूआत हुई। रैली पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही पूरे कस्बे का चक्रमण किया। इस दौरान लोगों को खानपान में विशेष ध्यान देने के साथ ही पानी उबाल कर व उसमें क्लोरीन की गोली मिला कर पीने की अपील की गई। रैली अलीनगर, पुरानी बस्ती, रोडवेज सहित कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों का चक्रमण किया। खास तौर से तली-भुनी व बाजार में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की अपील की गई। रैली में सीएचसी प्रभारी डॉ. सी यादव, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. मनोज राव, डॉ. अब्दुल कलाम, डॉ. मेराज, ईओ राजपति अविचल, रागिब मसऊद, राजन चौधरी, मोनू, दीपक, रविंद्र सिंह, सरबजीत, जेई महावीर भारती, सभासद जावेद अहमद, अरशद जमाल, शाहनवाज, हाजी सुल्तान, आलीशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed