फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five mobiles found at three centers, will be FIR

तीन केंद्रों पर मिले पांच मोबाइल, एफआईआर होगी

Sat, 22 Feb 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five mobiles found at three centers, will be FIR
फूलपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा देते छात्राएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहे लोग धड़ल्ले से मोबाइल लेकर मौजूद है। इसका खुलासा शनिवार की परीक्षा के दौरान तब हुआ जब जयमंगल इंटर कालेज मदियापार पर तीन, राज किशोर इंटर कालेज पहिया पर एक व विद्या इंटर कालेज हाफिजपुर पर एक मोबाइल पकड़ी गई। मोबाइल पकड़े जाने के बाद संबंधित के खिलाफ शिक्षा विभाग एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही यह निर्देश सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया था कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सिर्फ केंद्र व्यवस्थापक को छोड़ कर कोई भी मोबाइल लेकर नहीं आयेगा। कक्ष निरीक्षक, अथवा अन्य कर्मचारी किसी भी हाल में मोबाइल लेकर विद्यालय में नहीं रहेंगे, लेकिन बोर्ड के इस आदेश का अनुपालन जिले में होता नहीं दिखायी दे रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा कक्ष निरीक्षक व अन्य कर्मी धड़ल्ले से मोबाइल लेकर ड्यूटी कर रहे है। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान परिसर के अंदर मोबाइल का प्रयोग भी हो रहा है। शनिवार को तीन विद्यालयों पर पांच मोबाइल पकड़ी भी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कराने की कवायद में विभाग जुटा है। वहीं जिले में सात मुन्ना भाई व पांच मोबाइल पकड़े जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग जागा और नया फरमान जारी किया। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए जो वाह्य कक्ष निरीक्षक नियुक्त किये गये है। उन्हें परीक्षा कक्ष में कम लगा कर बाहर की ड्यूटी ली जा रही है जो उचित नहीं है। वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के कुछ शिक्षकों के परिचय पत्र संदिग्ध मिले है। हेराफेरी कर विषय अध्यापक से ही कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी ली जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सिर्फ केंद्र व्यवस्थापक ही मोबाइल लेकर केंद्रा पर उपस्थित रह सकती है। अन्य के पास मोबाइल मिलने पर एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। कुछ जगहों पर सिटिंग प्लान भी मिश्रित नही मिली है। यदि आगे भी ऐसा मिलता है तो कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों व अन्य कर्मियों की सूचना उपलब्ध कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed