{"_id":"647cce87edd75c44c20f73d3","slug":"five-hundred-youth-will-show-their-strength-in-the-sports-ground-azamgarh-news-c-20-1-237182-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेल मैदान में पांच सौ युवा दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेल मैदान में पांच सौ युवा दिखाएंगे दम
विज्ञापन
नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2023 का भव्य आगाज हुआ। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और डीएम विशाल भारद्वाज ने मशाल प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांसद खेल महोत्सव में 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस प्रतियोगिता में कुल 11 प्रकार के खेलों से संबंधित 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता सात जून तक चलेगी। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कर सकते हैं। सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन और खेल राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव भी शामिल होंगे।
खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि खेलेगा तो आगे बढ़ेगा इंडिया इस नारे के संकल्प के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है। हमारा प्रयास है कि जनपद की जो खेल प्रतिभाएं हैं, वह निखरें और विश्व पटल पर आजमगढ़ का मान को बढ़ाएं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विनीत सिंह रिशु, मोनू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।