फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five candidates in fray in MLC elections

एमएलसी चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में

Thu, 24 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five candidates in fray in MLC elections
आजमगढ़-मऊ विधान परिषद क्षेत्र से मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5951 मतदाता करेंगे। इसमें आजमगढ़ के 4239 और मऊ जनपद के 1712 मतदाता शामिल हैं। इस चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के साथ सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन

आजमगढ़-मऊ विधान परिषद क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें भाजपा से अरुणकांत यादव, सपा से राकेश यादव और तीन निर्दल अंबरेश, विक्रांत सिंह और सिकंदर प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं। नामांकन संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशी अब अपने पक्ष में हवा बनाने में जुट गए हैं। इसके पूर्व यह सीट सपा के कब्जे में थी। सपा के राकेश यादव गुड्डू इस सीट एमएलसी थे। इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। इस बार हो रहे चुनाव में कुल 5951 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे जिसमें आजमगढ़ जनपद से कुल 4239 मतदाता हैं। जबकि मऊ जनपद के कुल 1712 मतदाता शामिल हैं। इनके मतदान के लिए जनपद में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 22 ब्लाकों के अलावा मुबारकपुर नगरपालिका और आजमगढ़ नगर पालिका को भी मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं मऊ जनपद में इस चुनाव के तहत मतदान के लिए 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें नौ मतदान केंद्र विकास खंडों पर बनाए गए हैं। जबकि एक मतदान केंद्र नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन को बनाया गया है।
विज्ञापन

0
आजमगढ़ में पदवार मतदाताओं की संख्या
पद मतदाता
ग्राम प्रधान 1858
क्षेत्र पंचायत सदस्य 2100
जिला पंचायत सदस्य 84
सांसद 02
विधायक/एमएलसी 12
विधानसभा परिषद सदस्य 02
नगर पालिका सदस्य 50
सदस्य नगर पंचायत 131
0
मऊ जनपद में पदवार मतदाताओं की स्थिति
पद मतदाता
ग्राम प्रधान 672
क्षेत्र पंचायत सदस्य 822
नगर पंचायत सदस्य 178
जिला पंचायत सदस्य 33
सांसद, विधायक, विपस 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed