फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five arrested with 13 stolen bikes

चोरी की 13 बाइकों के साथ पांच चोर गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five arrested with 13 stolen bikes
आजमगढ़। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के सहयोग से शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर पांच चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक, 11 वाटर पंप, एक लैपटॉप, एक लेमिनेशन मशीन, एक स्कैनर आदि बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि घटना को अंजाम के लिए दुकान, बैंक आदि का शटर काटने में गैस कटर का इस्तेमाल करते हैं। इस गिरोह के सदस्य पूर्वांचल के कई जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना गुजरात फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में शैलेष उर्फ मिंटू, मनीष उर्फ छोटू, आजाद, गुलशन और नितिन उर्फ भोला है। ये सभी रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहां गांव के निवासी हैं। सभी गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब तक इन लोगों ने वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, जौनपुर और आजमगढ़ में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने संयुक्त प्रयास से इन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर छिपाकर रखी गई चोरी की 13 बाइक, 11 वाटर पंप, एक लैपटॉप, एक लेमिनेशन मशीन और एक स्कैनर बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना गुजरात भाग गया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। एसपी ने इस कामयाबी के लिए पुलिस टीम को दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक में किए थे चोरी का प्रयास
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य चार फरवरी को बरडीहां बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में चोरी का असफल प्रयास किया था। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि बैंक से रुपये चुराने की योजना थी। इसके लिए एक दुकान से गैस कटर चुराया। उसके जरिए स्टेट बैंक की बरडीहां शाखा में खिड़की के रास्ते भीतर घुस गए। चोर मेन चेस्ट काटने का प्रयास कर रहे थे कि गैस खत्म हो जाने से असफल होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे थे
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांच चोरों की निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक बरामद हुई। गाड़ियां पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जब बाइक पर अंकित नंबर का मिलान किया तो पता चला कि नंबर प्लेट पर कुछ और नंबर लिखा हुआ है, जबकि उसका असली नंबर कुछ और है। बाइक पर गलत नंबर लिखने की वजह से इनकी पहचान करनी भी मुश्किल हो रही थी। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि अब तक काफी संख्या में लोगों की बाइक चुराकर उसे बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed