फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five arrested including the kingpin of vehicle thief gang

वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित पांच गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five arrested including the kingpin of vehicle thief gang
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मोलनापुर ओवरब्रिज के समीप वाहन चेकिंग के समय अचानक हुई मुठभेड़ के दौरान वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 11 बाइक, असलहा व नकदी बरामद करने सफलता पाई है। देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडे को सूचना मिली थी वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य चोरी की बाइक के साथ निहोरगंज से देवगांव होते हुए वाराणसी की ओर जाने वाले हैं इस सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और क्षेत्र के मौलाना पुर ओवरब्रिज के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई कुछ ही देर बाद निहोरगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया वाहन चेकिंग देख सभी वाहन मोड़ कर भागने का प्रयास किए लेकिन बाइकों की आपस में टकरा जाने से सभी मौके पर वाहन सहित गिर पड़े पुलिस की घेराबंदी देख एक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने चारो को काबू में कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चार बाइक व तमंचा बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र के शेखपुर बछौली रामपुर गांव स्थित एक अर्ध निर्मित मकान में छापेमारी कर वहां से सात अन्य मोटरसाइकिल बरामद करते हुए वहां मौजूद एक अपराधी को दबोच लिया। पकड़े गए वाहन चोर गिरोह का सरगना शिवाजी उर्फ चर्चितनाथ पुत्र शोभनाथ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरौना (करसड़ा) गांव का निवासी है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के अन्य सदस्यों में अनिल यादव पुत्र जिलाजीत यादव ग्राम ठकठउवा (करिया गोपालपुर) थाना देवगांव, राजू यादव पुत्र फिरतू यादव ग्राम भरथीपुर थाना तरवां, मोनू यादव पुत्र मुलायम यादव ग्राम जरासी थाना चंदवक जनपद जौनपुर तथा गोपाल सिंह पुत्र कपिल सिंह ग्राम कैथौली थाना मरदह जनपद गाजीपुर शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा व 5000 नकदी भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed