फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five accused arrested with stolen bike parts

Azamgarh News: चोरी हुई बाइक के पार्ट के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested with stolen bike parts
आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने पांच बाइक चोरों को सोफीपुर पुलिया से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से चोरी की बाइक व पार्ट को बरामद कर लिया। उक्त आरोपियों के खिलाफ 28 जून को सिधारी थाना क्षेत्र के जायमालपुर गांव निवासी रविंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप था कि वह बाइक से फरिहा बाजार गए थे। जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। निजामाबाद की पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। शनिवार को पुलिस सेंटरवा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान निजामाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी आरोपी राकेश गौड़ को चोरी की गाड़ी के पार्ट के साथ हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने उक्त बाइक को फरिहा बाजार से चुराई थी, जिसके पार्ट्स अपने साथियों को बेच दिया है। बताया कि उसके चार अन्य साथियों को सोफीपुर पुलिया के पास से चोरी का अन्य सामान लेकर उसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। सभी लोग साथ मिलकर चोरी का सामान आसपास के जिलों में जाकर बेचते हैं। उसकी निशानदेही पर आरोपी यशवंत उर्फ भाटे निवासी खतीरपुर डंडवा, कैलाश निवासी सहरिया, शुभम निवासी गल्ला मंडी, प्रेमचंद चौहान निवासी ग्राम मिट्ठनपुर हादी अली थाना निजामाबाद को सोफीपुर पुलिया से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed