फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First all warehouse sealed, then stock reconciliation

पहले सभी गोदाम सील, फिर स्टॉक मिलान

Tue, 15 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
First all warehouse sealed, then stock reconciliation
अतरौलिया में खाद्य गोदाम का निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। बूढ़नपुर तहसील के अतरैठ में सरकारी चना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से हादसा होने और चना कलाबाजारी के लिए जाने के आरोप लगने के बाद जिलाधिकारी ने मंगलवार को सभी खाद्य एवं विपणन विभाग के गोदामों पर चना और चीनी के स्टाक सत्यापन के निर्देश जारी कर दिए। पहले बीडीओ को फोन कर गोदाम को सील करने और उसके बाद एसडीएम को सत्यापन के निर्देश दिए गए। आनन-फानन में गोदाम सील होने और जांच शुरू होने से हड़कंप मच गया। देर शाम तक ये प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार में दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्राली तिराहे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ट्राली की चपेट में आने से अंडा व्यवसायी घायल हो गया था। ट्राली पर सरकारी चना लदा हुआ था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि चना गल्ला कारोबारी के यहां बिकने जा रहा था। अतरौलिया पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया था। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को हुई तो मंगलवार को उन्होंने पहले बीडीओ को खाद्य एवं विपणन विभाग के सभी गोदामों को सील करने के निर्देश दिए। इस पर बीडीओ गोदाम पहुंचे और गोदामों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद एसडीएम को आदेश जारी किए कि सभी गोदामों का सत्यापन करनें की कितना चना और चीनी का स्टाक है और कितनी निकासी दी गई है। इसके बाद कोटेदारों के यहां स्टाक का सत्यापन किया जाएगा। आदेश के बाद एसडीएम भी गोदामों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसडीम बीढ़नपर दिनेश मिश्रा ने गोदाम अतरैठ और अतरौलिया का निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। रखरखाव पर नाराजगी जाहिर की। माक्स नहीं लगाने पर फटकार लगाईष। मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे गल्ले की भी बारीकी से जांच की गई। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य रुप से चने की जांच की जा रही हैं। बीडीओ आजम अली, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, विपणन अधिकारी प्रमोद द्विवेदी आदि थे। मार्टीनगंज के कौरागहनी स्थित गोदाम को बीडीओ प्रेमचंद राम ने सील कर दिया। देर शाम एसडीएम बागीश शुक्ला ने पहुंच कर जांच की। एसडीएम निजामाबाद निजामाबाद राजीव रत्न सिंह सरायमीर गोदाम का निरीक्षण किया।ा कर्मचारियों को हिदायत दी। कुछ कर्मचारी माक्स नहीं लगाए थे। बीडीओ कल्पना मिश्रा, विपणन निरीक्षक शानुल्लाह थे। जहानागंज में तहसीलदार सदर अनिल पाठक ने गोदाम का निरीक्षण किया। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने जीयनपुर और बिलरियागंज तथा नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने हरैया और महाराजगंज विपणन केंद्र की जांच की। अभी रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी। जनपद में कुल 20 गोदामों की जांच की गई है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी चने के कालाबाजारी में दो नामजद
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रैक्टर-ट्राली से काला बाजारी के लिए ही सरकारी चना ले जाया जा रहा था। विपणन निरीक्षक की जांच में इसकी पुष्टि भी हुई है। इसके बाद डीएम की संस्तुति पर अतरैठ गोदाम के ठेकेदार व उसके एक सहयोगी पर मंगलवार की शाम अतरौलिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

सरकारी गल्ले के अतरैठ बाजार स्थित गोदाम से रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली पर 120 बोरी सरकारी चना लाद कर ले जाया जा रहा था, ट्रैक्टर-ट्राली गोदाम से एक किमी दूरी पर ही ओवरलोड होने के चलते पलट गया। जिससे एक अंडा विक्रेता दब कर घायल भी हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्राली पर लदे सरकारी चने को कालाबाजारी के लिए ले जाने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी एसडीएम से किया। जिस पर एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की जिलाधिकारी से संस्तुति किया। डीएम के निर्देश पर विपणन निरीक्षक विनीत कुमार ने जांच किया। चना गोदाम के ठेकेदार परमाल सिंह यादव व उनके प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव द्वारा सरकारी गल्ले की दुकान पर पहुंचने के नाम पर ले जाया जा रहा था। विपणन निरीक्षक की जांच में चना काला बाजारी के लिए ले जाए जाने की पुष्टि हुई। विपणन निरीक्षक ने अपनी जांच आख्या डीएम को सौंपा। डीएम के निर्देश पर विपणन निरीक्षक ने मंगलवार की शाम अतरौलिया थाने में ठेकेदार व उसके प्रतिनिधि के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

सगड़ी के सरकारी गोदाम की जांच करते एसडीएम अरविंद कुमार सिंह।

सगड़ी के सरकारी गोदाम की जांच करते एसडीएम अरविंद कुमार सिंह।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed