फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First a warning will be given, then the challan will be deducted

Azamgarh News: पहले दी जाएगी चेतावनी, फिर काटा जाएगा चालान

Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
First a warning will be given, then the challan will be deducted
कहीं भी कभी भी चालान काटने की कवायद अब जिले में नहीं होगी। पहले चेतावनी दी जाएगी, इसके बाद यातायात विभाग के जिम्मेदार ही चालान काटने की कार्रवाई करेंगे। इतना ही नहीं अब सामान्य सिपाही व होमगार्ड किसी भी वाहन का चालान नहीं काट सकेंगे। उक्त निर्देश एएसपी यातायात संजय कुमार ने टीएसआई व ट्रैफिक विभाग के कर्मियों के साथ बैठक के दौरान दिया।
विज्ञापन

एएसपी यातायात ने बताया कि अक्सर ही वाहनों के चालान को लेकर सवाल खड़े होते है। ऐसे में चालान काटने को लेकर नए दिशा निर्देश संबंधितों को दिए गए है। यातायात विभाग के जिम्मेदार ही अब चालान काटेंगे और उसके लिए समय भी निर्धारित होगा। कहीं भी कभी भी चालान काटने की प्रक्रिया पर अब रोक लगा दिया गया है। नो पार्किंग पर यदि कोई वाहन खड़ा है तो पहले चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी यदि वाहन नो पार्किंग से नहीं हटता है, तो उसका चालान काटा जाएगा। चालान अब टीएसआई, सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल ही काट सकेंगे। सामान्य कांस्टेबल व होमगार्ड को वाहनों की चेकिंग का कोई अधिकार नहीं होगा।
विज्ञापन

जिस मोबाइल से वाहनों का चालान किया जाएगा उस पर फोटो स्पष्ट अपलोड होना जरूरी है। इतना ही नहीं अब चालान की कार्रवाई का टाइम भी निर्धारित होगा। इसमें रोस्टर वाइज ड्यूटी जिम्मेदारों की लगाई जाएगी। कहां पर किस दिन ज्यादा जरूरत है। उसी के अनुसार ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही एएसपी यातायात ने विभागीय कर्मियों को आम लोगों के साथ अच्छे से व्यवहार करने की भी हिदायत दिया। उन्होंने बताया कि यातायात विभाग में लगभग 80 अधिकारी व कर्मचारी है, जिसमें 12 टीएसआई के पद पर कार्यरत हैं। यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने व भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने को लेकर यह नई कवायद शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed