फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing on stage during Jaimala groom cousin injured in Azamgarh

Azamgarh News: जयमाल के दौरान स्टेज पर हर्ष फायरिंग, दूल्हे का ममेरा भाई घायल; पुलिस तक पहुंचा मामला

Wed, 14 May 2025 01:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 May 2025 01:49 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में जयमाल के दौरान स्टेज पर हर्ष फायरिंग हुई। इस दौरान दूल्हे का ममेरा भाई घायल हो गया। वहीं मामले में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
Firing on stage during Jaimala groom cousin injured in Azamgarh
घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के बहराकोठी गांव में मंगलवार रात जयमाल कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को जयमाल पहना रहे थे। 

विज्ञापन

 
इस दौरान दूल्हे दीपचंद के ममेरे भाई राम उजागिर राम (53), निवासी मसोढा कटका, थाना अंबेडकरनगर के बाएं हाथ में गोली लग गई। गोली लगते ही बरात में अफरातफरी मच गई। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयमाल के दौरान वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए परिजन व रिश्तेदार स्टेज पर मौजूद थे। तभी कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। जिसमें राम उजागिर राम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: गंगा से आजीविका प्राप्त करने वाले लोगों के साथ छेड़ी स्वच्छता की मुहिम, लोगों को किया जागरूक

घायल के पुत्र संतोष ने अहरौला थाने में तहरीर दी है। इसमें शिवदत्त पुत्र वीरेंद्र सहित दो अन्य लोगों पर हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताते चलें कि राम उजागिर राम अपने भांजे दीपचंद की बरात में शामिल होने मंगलवार को बहराकोठी आए थे। दीपचंद की बरात अहरौला क्षेत्र के हासापुर गांव से बहराकोठी निवासी स्वर्गीय शिवप्रसाद के घर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed