फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire raining from the sky, the public was in trouble

आसमान से बरस रही आग, जनमानस हुए बेहाल

Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, the public was in trouble
आजमगढ़। अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही आसमान से बरस रही आग से पूरा जनमानस बेहाल है। तपिश से आदमी क्या पशु-पक्षी भी परेशान हो गए हैं। सड़कों पर पसरे सन्नाटे को देखकर ऐसा लग रहा जैसे भगवान भास्कार ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया हो। सड़कों पर वहीं लोग नजर आ रहे थे जो किसी जरूरी काम से निकले हों। पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ लग रही है। शुक्रवार को भी तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

रोजाना बढ़ रहे तापमान से लोगों को अप्रैल में ही मई, जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि अभी मई और जून की गर्मी बाकी है। जब अप्रैल में ही आसमान से बरस रही आग से पूरा बदन झुलस जा रहा है तो अगले महीने में तो स्थिति और खराब होने की संभावना है। दिन में जल्दी कोई घर से बाहर नहीं निकलना चाह रहा। सूरज की तपिश से मानों पूरी शरीर ही झुलस जा रही है। लोग बाहर निकलने से पहले पूरी शरीर को अच्छी तरह से ढक ले रहे हैं। दिन में चल रहे लू के थपेड़ों से लोगों का गला सूख जा रहा है। शुक्रवार को तापमान फिर 43 डिग्री पर पहुंच गया था। दिन भर गर्मी से जनमानस और पशु-पक्षी बेहाल रहे। जिन सड़कों पर रोज वाहनों का रेला लगा रहता था वहां गर्मी व लू के कारण सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर लग रही भीड़
आजमगढ़। सूरज की तपिश और तेज लू से लोगों का गला सूख जा रहा है। ऐसे में लोगों को हर पल पानी या फिर शीतल पेय की आवश्यकता पड़ रही है। शहर से लगाए ग्रामीण क्षेत्रों के शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर गला तर करने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो रही है। इधर दो चार दिन से गर्मी का पारा और बढ़ गया है। जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं। उधर गर्मी से राहत दिलाने के लिए बाजारों में नीबू पानी, लस्सी, बेल जूस आदि की दुकानें सज गई है। गर्मी से बेहाल राहगीर इन दुकानों पर रूककर अपनी प्यास बुझा और गला तर कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट स्थित सत्तू व लस्सी की दुकानों पर लोगों की भारी भींड़ जुट रही हे। तापमान बढ़ने और लू में इन्हीं चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। कहीं निकलने से पहले लोग नीबू पानी, लस्सी व सत्तू पीने के बाद ही निकल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया और बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी
आजमगढ़। आसमान से बरस रही आग से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। अस्पतालों में डायरिया, मलेरिया व बुखार से पीड़ित ज्यादा लोग आ रहे हैं।

गर्मी के कारण मच्छरों को प्रकोप बढ़ गया है ऐसे में मलेरिया के मरीज बढ़ गए हैं। वरिष्ठ फिजीशियन व पूर्व सीएमओ डॉ. एके मिश्र ने बताया कि तेज धूप के कारण डायरिया, मलेरिया व बुखार से पीड़ित ज्यादा लोग आ रहे हैं। उन्होंने धूप और लू से लोगों को बचने की सलाह दी। धूप से घर आने पर तुरंत पानी न पीएं ,कुछ देर आराम करने के बाद ही पानी पियें। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थो को न खाएं यह कई प्रकार के रोगो को दावत देते हैं। घर से बाहर निकलते समय पूरी शरीर केे अच्छी तरह से ढंक लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बाद ही घर से निकले इससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है और शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed