फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire on the President, case filed

प्रधानपति पर किया फायर, मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fire on the President, case filed
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गजेंद्रपट्टी गांव के प्रधानपति पर रविवार को गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने अवैध असलहे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि प्रधानपति को गोली नहीं लगी। घटना के बाबत प्रधानपति ने मनबढ़ के खिलाफ अतरौलिया थाने में जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान पति बृजराज यादव ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत वे गांव के प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य करा रहे थे। रविवार को वह विद्यालय पर मजदूरों का भुगतान आदि करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान गांव निवासी अरूण कुमार सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह भी वहां पहुंच गया और पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान अरूण सिंह ने अवैध बंदूक निकाल कर फायर कर दिया। गलीमत रही गोली नहीं लगी और तब तक काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सोमवार को प्रधानपति थाने पर पहुंचे और अरूण कुमार सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। प्रधानपति के अनुसार आरोपी अरूण वर्तमान में पीएसी बल में बतौर जवान तैनात है। पूर्व में भी उसने कई घटनाएं की है, जिसके बाबत अतरौलिया थाने पर उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed