फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire on Dhaba owner for asking money for food

खाने का पैसा मांगने पर ढाबा मालिक पर चलाई गोली

Sun, 05 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire on Dhaba owner for asking money for food
अहरौला। थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक ढाबे पर शनिवार की रात कार सवार चार युवकों ने भोजन किया और बिना पैसा दिए ही जाने लगे। ढाबा संचालक ने पैसे की मांग की तो उन्होंने गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

अहरौला थाना के हांसापुर गांव निवासी कृष्णा यादव का अहरौला थाने से 100 मीटर की दूरी पर ढाबा है। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे कार सवार चार युवक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद बिना पैसा दिए ही चारों युवक कार पर सवार हो गए। कृष्णा पैसा मांगने कार के पास पहुंचा तो युवक भड़क उठे। कार से निकल कर ढाबे पर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर ढाबा संचालक पर गोली चला दी और ढाबा बंद कराने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ढाबा संचालक के राजेंद्र यादव (55) व काम करने वाला मिश्री लाल (45) घायल हो गए। सीओ बूढ़नपुर गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, अहरौला पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed