फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in toy shop, loss of lakhs

Azamgarh News: खिलौने की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 10 Jun 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire in toy shop, loss of lakhs
शहर कोतवाली के बलरामपुर क्षेत्र स्थित पीएसी कैंप गेट के पास शुक्रवार की सुबह खिलौने की दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपरी तल पर दुकानदार मय परिवार रहता भी था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकानदार का लाखों का नुकसान हुआ। बलरामपुर क्षेत्र में स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास गुड्डू का मकान है। मकान के भूतल पर उसकी खिलौनों की दुकान है। यहां थोक और फुटकर का कारोबार होता है। शुक्रवार की भोर में छह बजे अचानक दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के समय गुड्डू परिवार के साथ ऊपरी तल पर स्थित आवास में मौजूद था। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से गुड्डू का लाखों का सामान जल कर राख हो गया। आग लगी तो आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। मुख्य मार्ग पर घटनास्थल होने के चलते लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने भी मौका मुआयाना किया और घटना की बाबत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed