फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in the wood warehouse of Arabic University

अरबी यूनिवर्सिटी के लकड़ी गोदाम में लगी आग

Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in the wood warehouse of Arabic University
मुबारकपुर। अरबी यूनिवर्सिटी जामियातुल अशरफिया मुबारकपुर में खाना बनाने के लिए रखी गई लकड़ी के गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अरबी यूनिवर्सिटी जामियातुल अशरफिया मुबारकपुर के डाइनिंग हॉल के बगल में लकड़ी रखी हुई है। लॉकडाउन के दो साल के दौरान यूनिवर्सिटी बंद होने से उसका प्रयोग नहीं हो पाया था। बीती रात भोजन बनने के बाद कोई चिंगारी जो उस लकड़ी गोदाम में पहुंची और धीरे-धीरे बढ़ती गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सुबह करीब पांच बजे जब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आग को देखा तो बाल्टी वगैरह लेकर आग को बुझाने में लग गए। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के बहुत से पेड़ पौधे धूं-धूं कर जल गए। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र आग बुझाने में लगे रहे तो कुछ छात्र जो बची हुई लकड़ियां थी उन्हें बाहर निकालकर बचाने का प्रयास करते रहे। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में करीब 10 लाख की लकड़ियां जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed