फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in residential house due to short circuit, loss of lakhs

रिहायशी मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire in residential house due to short circuit, loss of lakhs
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीपट्टी जोगियावीर गांव में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से एक रिहायशी मकान में आग लग गई। अगलगी में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी ही जलकर स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल आदि चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मेंहदीपट्टी जोगियावीर गांव निवासी रामअवध राजभर ईंट की दीवार जोड़कर उस पर टीनशेड डाल कर मकान बनाए हैं। अभी छत नहीं पड़ा है। इसी में रामअवध का पूरा परिवार रहता है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे शार्ट सर्किट के चलते रिहायशी मकान में आग लग गई। परिवार के लोग किसी तरह जान बचा कर बाहर भागे। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी जाग गए और सभी आग बुझाने में जुट गए। ट्यूबवेल आदि चला कर लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। जब तक रामअवध की पूरी गृहस्थी ही जल कर स्वाहा हो गई थी। पीड़ित के अनुसार अगलगी में घर में रखे 40 हजार रुपये नकद के अलावा एक बाइक, कूलर, पंख, चारपाई, अनाज समेत लगभग पांच लाख का सामान जल कर पूरी तरह से खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed