फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire fighting equipment in government buildings and hospitals is defective

Azamgarh News: सरकारी भवनों और अस्पतालों में आग से निपटने के उपकरण खराब

Tue, 02 Apr 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting equipment in government buildings and hospitals is defective
जिले के सरकारी भवनों और अस्पतालों में आग से निपटने केे इंतजाम नाकाफी हैं। कलेक्ट्रेट और विकास भवन समेत कई विभागों के दफ्तरों में अग्निशमन यंत्र बेकार पड़े हैं। ऐसे में अग्निकांड हुआ तो जानमाल का बड़ा नुकसान होने का खतरा है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों को अग्निकांड की सुधि बड़ी घटना के बाद ही होती है। हादसे से पहले आग बुझाने के लिए किए जाने वाले उपायों पर कोई गंभीर नहीं होता। आग से बचाव को सभी सरकारी भवनों में अग्निशमन यंत्र लगाए जाते हैं। अधिकांश दफ्तरों में लगे भी, लेकिन उपयोगिता शो-पीस तक सिमटी है।
विज्ञापन

विकास भवन में लगे अग्निशमन यंत्र कार्यशील नहीं हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मेंटेनेंस करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है। एक अभियान चलाकर सरकारी भवनों को चेक किया जाएगा। यदि ऐसा है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पतालों में कसौटी पर नहीं अग्निशमन यंत्र
जिले में लगभग 120 सरकारी अस्पताल हैं। इनमें से कुछ को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर भवनों में अग्निशमन यंत्र खराब पड़े हैं। टूल्स गायब हो गए हैं। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व ब्लाकों में स्थित पीएचसी और सीएचसी में अग्निशमन यंत्र जंक खा रहे हैं। कुछ ऐसे अस्पताल हैं जहां मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र ही नहीं लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed