फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire damage in clothing store

Azamgarh News: कपड़े की दुकान में आग से नुकसान

Mon, 06 Jan 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire damage in clothing store
महराजगंज। कस्बे में कपड़े की एक दुकान में रविवार की रात आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां लगानी पड़ीं। कड़ी मशक्कत से करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सारा सामान राख हो गया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बा निवासी रियाज अहमद की कपड़े की दुकान है। उसी के ऊपर तीसरे तल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। रात करीब 12.30 बजे किन्हीं कारणों से आग लग गई। लपटें देख लोग शोर मचाने लगे। परिवार के सदस्य भी नीचे आ गए। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड महराजगंज को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आग का भयावह रूप देख कर्मियों ने अन्य स्टेशनों से गाड़ियों की मांग की। मौके पर कुुल सात गाड़ियां पहुंच गईं। दुकान के आगे और पीछे से फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। आग से बगल के तीन मकानों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित
महराजगंज। कस्बे में रविवार की रात कपड़े की दुकान में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सामने से गुजरा हाईटेंशन केबल भी जल गया। इससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। दोपहर तक पूरे कस्बे में बिजली नहीं थी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना बनाते समय लगी आग
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की कंजरा दिलशादपुर गांव में रविवार की रात खाना बनाते समय घर में आग लग गई। लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना में अनाज, कपड़े और अन्य सामान जल गया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी राम प्रवेश चौहान के घर में खाना बनाते समय रविवार की रात आग लग गई। आग ने पूरे घर को चपेट में लिया। इसके चलते सात हजार रुपये, गेहूं-चावल, बर्तन, रजाई गद्दा, बेड, तख्त, चारपाई समेत पूरा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
रामप्रवेश चौहान दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी मीना और बच्चे रहते हैं। सूचना पाकर लेखपाल शेषनाथ मौर्य पहुंचे। नुकसान का आकलन कर लिखा पढ़ी की। कहा कि नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। गांव के लोगों के सहयोग से मीना देवी को कंबल और खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नेता मनोज कुमार श्रीवास्तव, शिवजीत चौहान व प्रधान रिंकू चौहान आदि मौजूद थे।

शार्ट सर्किट से लगी आग

अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव ग्राम पंचायत के भीटवा पुरवा में रविवार की रात में शार्ट सर्किट से लगी आग में हजारों का सामान जल गया। घटना में मां-बेटा बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई।
धमाका होने पर भोजन करके सो रहे परिजनों की नींद खुली। घर में धुआं देख शकुंतला ने जान बचाने की आवाज लगाई। इसके बाद पास पड़ोस के लोग पहुंचे और बाहर से खिड़की तोड़कर शकुंतला देवी पत्नी स्व. चंद्रकेश यादव व आठ वर्षीय पुत्र सूरज को बाहर निकाला। विद्युत सप्लाई काटने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। ग्राम प्रधान अमित राय, लेखपाल व समाज सेवी अरविंद कुमार व अरविंद यादव मौके पर पहुंचे।


शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान



फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दखिन गांव में सोमवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से समाचार पत्र विक्रेता के मकान में आग लग गई। इससे हजारों रुपये का सामान राख हो गया। विकास के मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान, जरूरी दस्तावेज और दो पेटी कपड़े और दस हजार रुपये जल गए। घर के सभी लोग बाहर धूप में बैठे थे। इसी बीच बिजली के बोर्ड से चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद कमरे में आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed