फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   fire cylinder blast in Azamgarh

Azamgarh News: आग बुझाने पहुंचे थे गांव वाले तभी तेज धमाके के साथ फट गया सिलेंडर, फिर...

Mon, 26 Feb 2024 04:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 04:06 PM IST
सार

Azamgarh News: अगलगी की इस घटना से महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरवदासपुर गांव में हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही पीड़ित की पूरी गृहस्थी भी खाक हो गई है।

विज्ञापन
fire cylinder blast in Azamgarh
आग से पूरी गृहस्थी खाक हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरवदासपुर गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। लोग आग बुझाने की कवायद में जुटे थे कि तेज धमकाने के साथ सिलेंडर फट गया। इस दौरान दो लोग झुलस गए। इस घटना में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी ही जल कर खाक हो गई है। 
विज्ञापन


भैरवदासपुर गांव निवासी रामगढ़ यादव की रिहायशी मड़ई थी। उसकी पुत्री गंगा सोमवार की सुबह गैस जला कर खाना पका रही थी। इसी दौरान रिसाव के चलते गैस सिलेंड में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पीड़ित परिवार की दोनों मड़ई आग की चपेट में आ गई। यह देख गांव के लोग आग बुझाने की कवायद में जुट गए। तभी कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन


इस हादसे में बलराम व बलिहारी झुलस गए। वहीं, घर गृहस्थी का सारा सामान भी अगलगी की भेंट चढ़ गया। झुलसे दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार, अगलगी की इस घटना में उसकी पूरी गृहस्थी जल कर खाक हो गई है। इतना ही नहीं पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed