फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out Yagyashaala Mandap in azamgarh police searching accused anger over incident

Azamgarh News : यज्ञशाला मंडप में लगी आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पु्लिस; दूसरी बार हुए इस मामले से रोष

Sat, 02 Nov 2024 10:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

Azamgarh News : पातालपुर महादेव मंदिर की यज्ञशाला में दूसरी बार लगी इस आग के बाद भक्तों में भारी आक्रोश है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
Fire broke out Yagyashaala Mandap in azamgarh police searching accused anger over incident
पातालपुर महादेव मंदिर की यज्ञशाला लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के निजामाबाद नगर पंचायत के तमसा नदी के किनारे स्थित पातालपुरी महादेव मंदिर के यज्ञशाला मंडप में दूसरी बार अराजक तत्वों ने आग लगाकर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


पातालपुरी महादेव मंदिर, जो हिंदू आस्था का प्रमुख स्थल माना जाता है, में सोमवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। वर्ष 2017 से यहां एक बड़े यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहता है।
विज्ञापन




यज्ञ मंडप का निर्माण महादेव घाट पर किया गया था, जिसे पहली बार 2017 में आग लगाई गई थी। इस बार फिर 13 जून, 2024 को आयोजित यज्ञ के बाद अराजक तत्वों ने यज्ञ मंडप को जला दिया, जिससे मंडप पूरी तरह राख में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद आस्था से जुड़े लोगों में निराशा है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यज्ञ समिति के सदस्यों ने थाना निजामाबाद में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed